Breaking News

माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार घोषित

08 Aug, 2023 677

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
पुलिस ने प्रयागराज शूटआउट में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। फरार चल रही माफिया अतीक अहमद (Ateek Ahmed) की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) को फरार घोषित कर दिया। कई थानों की फोर्स के साथ पहुंची धूमनगंज पुलिस ने चकिया स्थित माफिया अतीक के जमींदोज मकान में 82 की नोटिस चस्पा कर दी। उमेश पाल हत्याकांड की आरोपित शाइस्ता परवीन को लाख कोशिशों के बाद भी पुलिस खोज नहीं पाई है। उसके ऊपर 50 हजार रुपए का इनाम है। सोमवार को पुलिस ने शाइस्ता के खिलाफ 82 की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया। अतीक के गढ़ में पुलिस ढोल-ताशा लेकर पहुंची थी। डुगडुगी पीटते हुए पुलिस ने शाइस्ता परवीन के फरार होने की सूचना प्रसारित करते हुए आगाह किया कि 82 के तहत कार्रवाई पूरी की जाती है। इसके अलावा पुलिस अब उमेश पाल हत्याकांड के शूटर गुड्डू मुस्लिम, साबिर, अरमान, आयशा नूरी और जैनब के खिलाफ भी मुनादी कराएगी ताकि उनपर कार्रवाई की जा सके।

अन्य खबरे