Breaking News

लंदन की महिला से अश्लील हरकत करने वाला कैब ड्राइवर गिरफ्तार

04 Sep, 2022 523

संवाददाता/in24 न्यूज़.
दिल्ली में कैब ड्राइवर की ओर से विदेशी महिला के सामने अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, धौलपुर इलाके में ऐप बेस्ड कैब ड्राइवर ने ब्रिटिश महिला के सामने अश्लील हरकत की जिसका पीड़िता ने विरोध किया. फिर पुलिस में कैब ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, 23 साल की पीड़िता लंदन की रहने वाली है और पेशे से वकील है. वह अपने दोस्त के साथ एक हफ्ते पहले भारत घूमने आई थी. वह फरवरी तक भारत के अलग-अलग इलाकों में घूमने की तैयारी करके आई थी. इस दौरान वह अपने मित्र के साथ उदयपुर भी गई. शुक्रवार को जयपुर से विमान के जरिए वह आईजीआई एयरपोर्ट पहुंची. एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद पीड़िता के दोस्त ने मोबाइल के जरिए टैक्सी बुक की. दोनों ही टैक्सी में सवार होकर साउथ दिल्ली की तरफ से रवाना हुए. दोनों को वहां के एक फाइव स्टार होटल जाना था. इसी दौरान महिला ने देखा कि कैब ड्राइवर अश्लील हरकत कर रहा है, जिसके बाद महिला ने विरोध जताया. फिर इस बारे में उनसने पुलिस को 112 पर सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. कैब ड्राइवर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का रहने वाला है. पिछले छह महीने से नामी कैब कम्पनी में रजिस्ट्रेशन करवाकर कैब चला रहा है. आगे की कार्रवाई जारी है. 

अन्य खबरे