Breaking News

मेहमान बनकर आए बंदर ने दिया वर वधू को आशीर्वाद

12 Sep, 2020 1650

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोराना संकट के दौर में डर और सरकारी नियमों के चलते पहले जो शादियां धूमधाम से होती थीं अब वहां काफी सादगी देखने को मिल रही है. ऐसे में मेहमान भी कम ही आ रहे हैं। मगर एक शादी में एक ख़ास मेहमान ने पधारकर वर वधू को आशीर्वाद दिया तो हर तरफ हंगामा मच गया. शादी की रस्मों में भाग लेकर इस बंदर ने दिल से इस नए जोड़े को आशीर्वाद दिया। यह दुर्लभ घटना हैदराबाद जिले के मंगापेट मंडल में मल्लुर लक्ष्मीनरसिंहस्वामी मंदिर में एक शादी के दौरान हुई। दूल्हा और दुल्हन नोगुरु वेंकटपुरा के हैं। बता दें कि इस तरह की अप्रत्यशित घटना के बाद लोगों ने इस बारे में जमकर चर्चा शुरू कर दी है.

अन्य खबरे