अहमदाबाद का नाम हो सकता है कर्णावती
07 Nov, 2018
1350
संवाददाता/in24 न्यूज़.
गुजरात सरकार ने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किए जाने के कुछ घंटे बाद ही घोषणा कर दी कि यदि जनसमर्थन मिला तो वह अहमदाबाद का नाम बदलकर कर्णावती कर सकती है.
गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल के मुताबिक, प्रदेश सरकार अहमदाबाद का नाम बदलने के लिए विचार कर रही है। उप मुख्यमंत्री के अनुसार लोगों की मांग है कि अहमदाबाद का नाम कर्णावती किया जाना चाहिए। कानूनी अड़चनों को पार करने में अगर हमें आवश्यक समर्थन मिलता है तो हम महानगर का नाम बदलने के लिए हमेशा तैयार हैं। गौरतलब है कि मुगलसराय का नाम बदलकर उपाध्या कर दिया गया था.