Breaking News

मुंबई-पुणे हाइवे पर सड़क हादसा, 4 की मौत, 8 घायल

15 Feb, 2022 695
संवाददाता/ in24 न्यूज़ 
 
सड़क दुर्घटना (road accident) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यह सड़क दुर्घटना मुंबई-पुणे हाईवे (mumbai-pune highway) पर घटी है. इस सड़क हादसे में 6 गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग जख्मी हुए हैं। यह सड़क हादसा मुंबई-पुणे हाईवे पर स्थित बोर घाट के पास सुबह 6 बजे के करीब हुआ. यह हादसा मुंबई की तरफ जाने वाली लेन में हुआ है. बताया जा रहा है कि एक कंटेनर का ब्रेक फेल होने के कारण उसने कुल 6 गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल हुए हैं. मृतकों के शवों को खोपोली के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है, तो वहीं घायलों को कामोठे के एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है. घायलों में से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
 
इस हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस सहित संबंधित विभाग के कर्मचारी पहुंच गए और रेस्क्यू का काम शुरू कर दिया। हालंकि इस हादसे के बाद सड़क जाम की स्थिति बनी रही, जिसे क्लियर होने में 3 से 4 घंटे का समय लगा. आपको बता दें कि मुंबई-पुणे हाईवे अब मौत का हाईवे बनता जा रहा है. यहां आये दिन सड़क दुर्घटना की खबर सामने आती रहती है. जिसमें असमय लोग काल के गाल में समा जाते हैं.

अन्य खबरे