युवक ने दोस्ती नहीं की तो युवती ने किया किडनैप
संवाददाता/in24 न्यूज़.
सभी रिश्तों से अलग होती है दोस्ती. मगर एक युवक को दोस्ती न करने की अजीबो गरीब सजा एक युवती ने दी है. एक युवती द्वारा व्यापारी को बंधक बना कर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। ये घटना पानीपत के एक कपड़ा व्यापारी के साथ हुई है। उसे सूरजकुंड थाना इलाके में स्थित एक सोसायटी में बंधक बनाकर उसकी हॉकी स्टिक से पहले तो जम कर पीटा गया, उसके बाद उससे 50 लाख रुपए फिरौती की मांग की गयी। घटना को अंजाम देने वाली युवती का नाम वंदना बताया जो इस मामले की मास्टरमाइंड है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर व्यापारी को मुक्त करा लिया। लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर अपने साथियों संग फरार हो गयी। जानकारी के मुताबिक पीड़ित व्यापारी सुनील बरेजा ने पुलिस को बताया कि युवती की अमर चौक पर कपड़े की दुकान है, जहां से उसने करीब दो साल पहले टी शर्ट खरीदी थी। जिसके बाद से ही वह उसके पीछे पड़ी हुई थी। युवती व्यापारी से दोस्ती करना चाहती थी, लेकिन व्यापारी सुनील बरेजा ने इनकार कर दिया था। इस घटना ने दोस्ती के नाम पर धब्बा लगाने का काम किया है, पर कानून के हाथ से बचकर कोई कबतक भाग सका है!