Breaking News

पत्नी की लाश कंबल में रखकर पति फरार

11 Nov, 2020 774

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक व्यक्ति अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को कंबल में लपेटकर फरार हो गया। मृत महिला की पहचान नेपाल निवासी नैना सुनवार (35) के रूप में हुई। मंगलवार को घर से बदबू आता देख मकान मालिक ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद गुरुग्राम में सेक्टर 5 पुलिस थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस जब दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो वहां उन्होंने मृत महिला का शव जमीन पर कंबल से लिपटा पाया। पुलिस के मुताबिक़ मंगलवार सुबह मकान मालिक सुखपाल जब मकान का चक्कर लगा रहे थे, तब उन्हें दंपति के कमरे से बदबू आई। कमरा पिछले चार दिनों से बंद था। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का ताला तोड़ा और पीड़ित का शव बरामद किया। जांच टीम को महिला के गर्दन पर कुछ गला घोंटने के निशान मिले हैं। जांच के दौरान पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दंपति का कमरा पिछले चार दिनों से बंद था और महिला का पति भी तब से गायब है। पुलिस जांच में जुट गई है ताकि सच का पता चल सके.

अन्य खबरे