Breaking News

यूट्यूब से पिस्टल चलाना सीखकर सौतन को उड़ा डाला

09 Jun, 2020 850

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक औरत बहुत कुछ बर्दाश्त  है मगर वह कभी नहीं चाहती कि उसके अलावा कोई और औरत उसके पति की ज़िंदगी में आए! इसे सौतिया  कहते हैं. सौतिया डाह में एक महिला शबाना ने यूट्यूब से पिस्टल चलाना सीखा और उसके बाद उसने पति से नाजायज रिश्ता रखनेवाली को ने आलिया उर्फ पिंकी शर्मा को मौत के घाट उतार दिया। गौरतलब है कि शबाना का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। वह घरेलू महिला है। पति ट्रांस्पोर्टर मुहम्मद जफर की हरकतों से शबाना बीते डेढ़ साल से परेशान थी। कथित तौर पर जफर का आलिया से नाजायज रिश्ता था, जिसको लेकर शबाना ने पहले तो पति को काफी समझाया, फिर झगड़े भी हुए। आखिरकार हालात नहीं सुधरने पर शबाना ने आलिया को ही खत्म करने का फैसला लिया। आलिया कोई प्रोफेशनल किलर तो थी नहीं, लिहाजा उसने यूट्यूब पर पिस्टल चलाना सीखा। उसके ऊपर सौत को मार डालने का जैसे भूत सवार हो चुका था। पांच बच्चों की मां शबाना इस कदर हिंसक हो सकती है, जानकर पुलिस के लोग भी हैरान हैं। पुलिस जांच में पता चला कि पहले तो जफर छिप छिपाकर आलिया से मिला करता था। जब शबाना को भनक लगी तो उसने आलिया के बारे में पता करना शुरू किया। इसके लिए उसने लोकल थाने का भी सहारा लिया। काफी खोजबीन के बाद आलिया का पता शबाना को चल गया। मुरादाबाद की इस सनसनीखेज घटना पर पुलिस ने जानकारी दी। जिसके मुताबिक आलिया का एक भाई दारोगा है। फिलहाल उसकी तैनाती सहारनपुर में है। आलिया पहले से ही शादीशुदा थी, जिसके उसके पहले पति ने छोड़ दिया था। इसके बाद कथित तौर पर आलिया मुहम्मद जफर के करीब आई और दोनों के रिश्ते बने। जफर और आलिया की नजदीकी को पत्नी शबाना पचा नहीं पाई और उसने हत्या का रास्ता अख्तियार किया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि जफर ने खुद ही शबाना को पिस्टल लाकर दिया था। दरअसल कुछ दिनों पहले ही घर में चोरी हुई थी। जिससे घबराए जफर ने शबाना को सुरक्षा के लिए गैर लाइसेंसी पिस्टल लाकर दिया था। हालांकि जफर का ऐसा करना उस पर भारी पड़ गया और एक मासूम की हत्या हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही जफर को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है।

अन्य खबरे