Breaking News

रायपुर पुलिस ने किया सिमी के आतंकी को गिरफ्तार

12 Oct, 2019 1076

संवाददाता/in24 न्यूज़।
आज भी सिमी के आतंकी सक्रिय हैं. रायपुर में एक आतंकी की गिरफ़्तारी से साबित भी हो गया है. रायपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. दरअसल, प्रतिबंधित संगठन सिमी के एक फरार कथित आतंकी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस कथित आतंकी को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है. बता दें कि ये आतंकी छह साल से फरार था तब से पुलिस लगातार इसकी तलाश में जुटी थी. गौरतलब है कि साल 2013 में सिमी के आतंकियों ने बोधगया और पटना में हुए बम धकामों की जिम्मेदारी ली थी. इस घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी रायपुर में आ कर छिप गए थे, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार किया गया आतंकी अजहरूद्दीन उर्फ अजहर उर्फ केमिकल अली पिता नईमुद्दीन उर्फ बाबू खान मूल रूप से रायपुर शहर के मौदहापारा का रहने वाला है. 32 साल का ये आरोपी कथित तौर पर आतंकी संगठन के लिए बतौर सहयोगी प्रचार-प्रसार और बैठकें आयोजित करने काम करता था. इस पर आरोप है कि इसी ने साल 2013 में धमाके के बाद आतंकियों को रायपुर में छिपाने में अहम भूमिका निभाई थी. बम धमाकों के बाद वह फरार हो गया था. साल 2013 में बोधगया और पटना में हुए सीरियल ब्लास्ट के कुछ समय बाद ही रायपुर में आतंकियों के पकड़े जाने की खबरें आई थीं. पुलिस ने इस मामले में अब तक 17 आतंकियों को गिरफ्तार किया है.

अन्य खबरे