Breaking News

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने के बाद मंत्री विजय शाह ने दी सफाई

13 May, 2025 157

पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने वाली कर्नल सोफिया को लेकर  मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह ने विवादित टिप्पणी की। जिसके बाद अब कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज ने मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग की है। वहीं अपने बयान को लेकर विजय शाह ने सफाई दी है। उन्होंने कहा मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया। 

अपने बयान पर सफाई देते हुए विजय शाह ने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री ने हमारी बहनों के सिंदूर उजाड़ने वालों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है, मेरे भाषण को अलग संदर्भ में ना देखें। हमारी बहनों ने बहुत ताकत से सेना के साथ मिलकर बदला लिया है।"

बता दें कि मंत्री विजय शाह ने कहा कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देते हुए कहा था, "जिन्होंने हमारी बहनों के सिंदूर उजाड़े थे, उन कटे-पिटे लोगों को हमने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करवाई। उन्होंने कपड़े उतार-उतार कर हमारे हिंदुओं को मारा और पीएम मोदी ने उनकी बहन के जरिए उनकी ऐसी-तैसी करवा दी। पीएम मोदी कपड़े तो उतार नहीं सकते थे, इसलिए उनकी समाज की बहन को भेजा कि अगर तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी।"

वहीं विजय शाह के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज ने उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा, "विजय शाह ने जो बयान कर्नल सोफिया कुरैशी के संदर्भ में दिया है बेहद आपत्तिजनक है, बदतमीजी और सांप्रदायिकता की पराकाष्ठा पर करने वाला है। आज भारतीय जनता पार्टी को आगे आकर विजय शाह को मंत्री पद से बर्खास्त करना चाहिए। 
 

अन्य खबरे