Breaking News

रिश्ते के भाई ने किया बहन से दुष्कर्म

17 Sep, 2020 707

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
बहन भाई के पवित्र रिश्ते पर कालिख लगने का एक मामला सामने आया है. झारखंड के रामगढ़ में बेशर्मी की इंतहा देखने को मिली। यहां एक नाबालिग बच्ची के साथ उसी के भाई ने दुष्कर्म किया। मामले में डरी सहमी बच्ची ने रिश्ते के भाई की करतूत परिवार में बताई तब जाकर मामले का खुलासा हो सका। परिजनों ने भी देरी नहीं करते हुए तत्काल मामले की खबर पुलिस को की। रामगढ़ जिले के पतरातू थाना इलाके की इस घटना को लेकर सभी हैरान हैं। पीड़ित बच्ची आठवीं क्लास में पढ़ाई करती है। बच्ची के मुताबिक घटना 28 अगस्त की है। जब वो शौच के लिए अपने घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान परिवार में ही रिश्ते के भाई ने उसका हाथ पकड़ा और जबरन दूर ले गया। फिर सुनसान इलाका देखकर बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखवाने के बाद स्थानीय थाना हरकत में है। रिपोर्ट देरी से लिखवाने को लेकर नाबालिग के पिता ने सफाई दी। उनके मुताबिक काम काज के सिलसिले में घर के मुखिया जो खुद पिता हैं वो काफी दिनों से बाहर थे। लौटने के बाद बेटी के साथ बदसलूकी की बात जैसे ही उन्हें पता चली उन्होंने तत्काल मामले में पुलिस शिकायत का मन बनाया। पुलिस ने रिपोर्ट लिखवाने के तुरंत बाद आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। मामला एक ही परिवार और एक ही गांव का होने के चलते पुलिस फूंक फूंककर कदम उठा रही है। पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में चार्जशीट कर रही है। साथ ही पीड़िता से भी साक्ष्य जुटाने के सिलसिले में पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके अलावा इस घटना के बाद इलाके में इस बात की चर्चा बढ़ती जा रही है कि भाई ही जब इस तरह की घटना को अंजाम दे सकता है तो किसपर भरोसा किया जाए!

अन्य खबरे