Breaking News

रिश्ते में बहन से हुआ प्यार, घरवालों ने किया इंकार तो दोनों ने दे दी जान

07 Jun, 2023 1318
संवाददाता/in24 न्यूज़.
किसी ने सच ही कहा है कि इश्क अंधा होता है! एक प्रेमी को अपनी ममेरी बहन (cousin sister) से मोहब्बत हो गई और जब शादी के लिए परिजन नहीं माने तो दोनों ने मौत को गले लगा लिया। मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (Fatehpur) जिला का है, जहां जहानाबाद क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जहानाबाद थाना क्षेत्र के चंदागली कस्बा निवासी हेमंत उत्तम के घर किराए पर रह रहे उनके रिश्तेदार जरारा निवासी रोहन उत्तम का प्रेम प्रसंग ममेरी बहन दीक्षा निवासी शाहजहांपुर से चल रहा था। दीक्षा और रोहन शादी करना चाहते थे, मगर परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे और उनके लगातार मिलने-जुलने पर विरोध कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जब घर में कोई नहीं था, तो रोहन और दीक्षा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जहां परिजन हैरान और परेशान हैं, वहीं एक प्रेम कहानी ने रिश्ते में होने के कारण असमय दम तोड़ दिया।

अन्य खबरे