रेलवे क्वार्टर में घुसकर रेलकर्मी की हत्या
13 Feb, 2024
364
संवाददाता/ in24 न्यूज़.
झारखंड के साहिबगंज जिले में थाना से महज 50 कदम दूर नॉर्थ कॉलोनी में एक रेलकर्मी की रेलवे क्वार्टर में घुसकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार रात डेढ़ बजे की है। अपराधकर्मियों ने रेलकर्मी राज कुमार चंदन को उसके घर में घुसकर गोली मारी। गोली चंदन के सिर में लगी जिससे कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। चंदन रेलवे में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के रूप में नियुक्त था और रेलवे क्वार्टर में रहता था। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अमित कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। चंदन मूल रूप से बिहार के बांका जिले के मंदार हिल नया टोले का रहनेवाला था। उसकी हत्या में दो लोगों का हाथ होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।