Breaking News

लॉटरी नहीं निकली तो भविष्यवाणी करने वाले बाबा की हत्या

15 Dec, 2021 881

संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारत जिस रफ़्तार से विकास का रास्ता तय करता जा रहा है, वहीं अंधविश्वास की जड़ें आज भी गहरी शक्ल में देखी जा रही हैं। एक व्यक्ति ने अपनी लॉटरी संख्या की भविष्यवाणी करने में विफल रहने वाले बाबा रामदास गिरि की हत्या कर दी। आरोपी मोहम्मद जीशान ने कहा कि बाबा की गलत भविष्यवाणी के कारण उसे पांच लाख का नुकसान हुआ है। 56 वर्षीय गिरि नगला सोती गांव के रहने वाले थे और उनके कई अनुयायियों ने बाबा की भविष्यवाणियों पर धन अर्जित किया था। मोहम्मद जीशान ने भी गिरी को लकी नंबर के लिए 51,000 रुपये और एक मोबाइल फोन दिया था और अपने सारे पैसे का उपयोग करके लॉटरी टिकट खरीदा था। लेकिन जब जीशान लॉटरी नहीं जीत पाया तो उसने गुस्से में गिरी को पीट-पीट कर मार डाला। बिजनौर के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा कि बाबा काली मंदिर के अंदर सिर में चोट के साथ मृत पाए गए। एसपी ने कहा कि निगरानी प्रणाली और मुखबिरों की मदद से जीशान को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस हत्या के पीछे की सबसे बड़ा कारण अंधविश्वास को माना जा रहा है।

अन्य खबरे