महाराष्ट्र विधान परिषद विरोधी पक्ष नेता प्रवीण दरेकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
संवाददाता/in24 न्यूज़
मुंबई बैंक घोटाले मामले में महाराष्ट्र के विधान परिषद के विरोधी पक्ष नेता प्रवीण दरेकर की मुश्किलें अब बढ़ सकती है.प्रवीण दरेकर के खिलाफ मुंबई के माता रमाबाई आंबेडकर मार्ग पुलिस स्टेशन एफआईआर दर्ज की गयी है, जिसमे शिकायत कर्ता हैं आम आदमी पार्टी के नेता धनंजय शिंदे जिनकी शिकायत के आधार पर माता रमाबाई आंबेडकर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज किया है.प्रवीण दरेकर पर मुंबई जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के लेबर फेडरेशन के चुनाव के दौरान खुद को मजदूर बताने का झूठा दावा किया था, जबकि विधान परिषद सदस्य के रूप में वो ढाई लाख रुपए वेतन और भत्ता लेते हैं.विधान परिषद चुनाव के प्रतिज्ञा पत्र में उनके परिवार की संपत्ति दो करोड़ 9 लाख रुपए बताई गई है। बावजूद इसके उन्होंने बैंक चुनाव के लिए मजदूर संस्था के अंतर्गत आवेदन दाखिल किया। इससे पहले भी वे मजदूर संस्था के प्रतिनिधि के रूप में बैंक के अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। मुंबई पुलिस द्वारा प्रवीण दरेकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद बैंकिंग एक्सपर्ट विश्वास उतगी ने प्रेस कांफ्रेंस में इस मामले में बड़ा खुलासा करते हुए कई अहम सबूत पेश किया है।साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में दर्ज शिकायत के आधार पर मामले की जांच ईवोडब्ल्यू को जल्द से जल्द करना चाहिए और जो भी लोग इसमें दोषी है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। .. ..