Breaking News

वीडियो कॉलिंग पर बात करनेवाली बीजेपी नेता बीवी को पति ने मारी गोली

10 Feb, 2020 891

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कई बार पति-पत्नी के संबंधों में तब कमज़ोरी आने लगती है, जब दोनों के बीच शक आ जाता है. एक ऐसा ही मामला हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ है. गौरतलब है कि भाजपा की एक महिला नेता की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप महिला के पति पर ही लगा है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी पति अभी फरार है। घटना शनिवार रात की है जब मृतका मुनेश गोदारा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बता दें कि मृतिका मुनेश भाजपा किसान मोर्चा की सदस्य थी। नेता होने की वजह से मुनेश को कई जगहों पर जाना पड़ता था और इसी वजह से पति उस पर शक करने लग गया था। पति सुनील गोदारा को पत्नी का घूमना फिरना पंसद नहीं आ रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पति सुनील को उसके चरित्र पर भी शक था। वह शनिवार की रात जब घर लौटा तो मुनेश अपनी बहन से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। वह पत्नी को किसी से वीडियो कॉल पर बात करते देख आपे से बाहर हो गया। इसके बाद दोनों के बीच वाद-विवाद शुरू हो गया। बातों ही बातों में उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और एक के बाद एक दो गोलियां पत्नी मुनेश पर दाग दी। दोनों गोलियां मुनेश को सीने में लगीं, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। आरोपी सुनील का परिवार मूल रूप से चरखी दादरी में रहता है और सुनील एक निजी कंपनी में पीएसओ की नौकरी करता है। खबरों की मानें तो पति और पत्नी के बीच पिछले काफी समय से अनबन चल रही थी। दोनों में अक्सर झगड़ा होते रहता था। मुनेश के भाई ने आरोप लगाया कि सुनील उसकी बहन को शादी के बाद से ही मानसिक रूप से परेशान करता था। दोनों की शादी साल 2001 में हुई थी। वह सेना से रिटायर होने के बाद एक सुरक्षा एजेंसी में पीएसओ के तौर पर कार्यरत था।  

अन्य खबरे