Breaking News

शबाना आजमी के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

19 Jan, 2020 206
संवाददाता/in24 न्यूज़।
सड़क हादसे में घायल अभिनेत्री शबाना आजमी के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। ये शिकायत उस ट्रक ड्राइवर की ओर से की गई है जिससे शबाना आजमी की कार टकराई थी। शिकायत में कहा गया है कि अभिनेत्री का ड्राइवर बहुत तेज गाड़ी चला रहा था। शबाना आजमी के ड्राइवर अमलेश कामत के खिलाफ महाराष्ट्र के खालापुर में FIR दर्ज कराई गई है। ट्रक के ड्राइवर ने अपनी शिकायत में कहा है कि शाबाना आजमी का ड्राइवर तेज रफ्तार से कार चला रहा था। पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार ने ट्रक में टक्कर मार दी।रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल परास्कर ने बताया कि हादसा मुंबई से करीब 60 किलोमीटर दूर खालापुर के पास दोपहर साढ़े तीन बजे हुआ। आजमी की कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और ट्रक का पिछला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।इस हादसे में शबाना आजमी और उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। शबाना की नाक और सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें पहले नवी मुंबई के एमजीएम अस्तपाल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। बुरी तरह घायल शबाना आजमी को देर शाम डॉक्टरों की सलाह पर मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।

अन्य खबरे