Breaking News

शादी के नाम पर शारीरिक शोषण करने वाला पहुंचा जेल

11 Jul, 2020 982

संवाददाता/in24 न्यूज़.
शादी के नाम पर काफी समय तक लड़की को झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस  ने गिरफ्तार किया है. यह घटना बीजापुर के चेरपाल की है. बता दें कि राहत शिविर क्रमांक 02 निवासी लड़की से शादी का झांसा देकर युवक उसका शारीर‍िक शोषण कर रहा था. 21 वर्षीय पीड़‍िता ने थाने में द‍िए आवेदन में बताया कि तहसील पारा बीजापुर निवासी अभियुक्त 27 वर्षीय विजय बड्डे से मध्य जनवरी 2020 में जान परिचय हुआ था. मोबाइल के माध्यम से आपसी बातचीत एवं प्रेम प्रसंग के चलते विजय बड्डे द्वारा शादी के नाम पर शारीरिक सबंध स्थापित करता रहा। पीड़‍ित युवती द्वारा शादी की बात कहने पर अभियुक्त इसे छोड़कर फरार हो गया। फरार अभियुक्त की खोजबीन हेतु थाना प्रभारी बीजापुर, निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में थाना कोतवाली की टीम के द्वारा दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना बीजापुर में कार्रवाई के बाद  शन‍िवार को रिमाण्ड पर जेल में भेज दिया गया.

अन्य खबरे