रेप का आरोपी उड़ीसा से हुआ गिरफ्तार
संवाददाता/ in24 न्यूज़
मंबई के ओशिवारा पुलिस ने बलात्कार के एक मामले में फरार आरोपी को कई महीनों की जद्दोहजहद के बाद ओडिशा से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम मुश्ताक मेहताब खान बताया जा रहा है, जिसके खिलाफ इसी साल फरवरी महीने में मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एक महिला ने रेप, धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला दर्ज कराया था. वहीं दूसरी ओर फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने मुंबई सहित आसपास के इलाकों में कई बार दबिश दी, लेकिन उस दौरान पुलिस को कथित आरोपी को गिरफ्तार करने में कोई सफलता नहीं मिल पायी. जाँच के दौरान इन्फॉर्मेशन नेटवर्क के आधार पर पुलिस को पता चला कि कथित आरोपी ओडिशा का रहने वाला है. जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने ओडिशा पहुंच कर आरोपी मुश्ताक़ मेहताब खान को कड़ी मशक्क्त के बाद गिरफ्तार कर लिया. अब ओशिवारा पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है.