Breaking News

शादी के बाद भी बेडरूम में आने से बचने वाले पति के खिलाफ थाने पहुंची पत्नी

11 Feb, 2023 886

संवाददाता/in24 न्यूज़। .  
महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान करने वाली खबर है! एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमे पत्नी का कहना है कि उसकी शादी को आठ महीने हो गए, फिर भी उसका पति उसके पास नहीं आता। शारीरिक संबंध बनाने की बातों पर मन नहीं करता ऐसा बोलकर बात को घुमा देता है। यह मामला पुणे की हाई प्रोफाइल सोसायटी चंदननगर का है। पत्नी ने यह शिकायत चंदननगर पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि पति शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ है। शिकायतकर्ता महिला की उम्र 30 साल है। वह बीटेक और एमबीए पास है, एक कंपनी में काम करती है। जून 2022 में पीड़ित महिला की शादी पुणे के एक उच्चशिक्षित युवक के साथ हुई। महिला का पति एक इंजीनियर है और वह भी एक बड़ी कंपनी में जॉब करता है। शादी के बाद पति-पत्नी हनीमून के लिए मालदीव गए थे लेकिन उन दोनों के बीच पति-पत्नी वाला रिश्ता पनप नहीं पाया। शादी के आठ महीने गुजर गए। लेकिन इतने दिनोंं के बाद भी ठीक से शारीरिक संबंध नहीं बन पाया। इसी से तंग आकर महिला ने अपने पति  खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।  

अन्य खबरे