Breaking News

शादी में गई बच्ची से हुआ दुष्कर्म

12 Feb, 2023 834

संवाददाता/in24 न्यूज़.
शादी में भी आजकल बच्चियां सुरक्षित नहीं रहीं। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) जिले में एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह में आई 12 वर्षीय एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। यह घटना महुआखेड़ा पुलिस थानांतर्गत (Mahuakheda police station) हुई। आरोपी की अभी तक पहंचान नहीं हो पाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर पुलिस अधीक्षक कुलदीप गुणावत ने कहा कि आईपीसी की धारा 376 (Rape) के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और कुछ सबूत एकत्रित किए। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है।महुआखेड़ा के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) विजयकांत शर्मा ने कहा कि हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं और जल्द ही मामले की और जानकारी देंगे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लड़की बारात में शामिल होने अपने परिवार के साथ गई थी। जब सभी मेहमान शादी की रस्मों में व्यस्त थे, तो आरोपी ने बहला-फुसलाकर एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल लड़की सदमे में है।

अन्य खबरे