Breaking News

सट्टेबाजी के मामले में फंसे अरबाज खान

02 Jun, 2018 1586

संवाददाता / in24 news

आईपीएल सट्टेबाज़ी के मामले में सलमान खान के भाई अभिनेता-निर्माता अरबाज खान खान का नाम सामने आया है. दरअसल सबसे बड़े सटोरिये सोनू जालान से पूछताछ के समय कई नामी हस्तियों के नाम सामने आए हैं उनमें से अरबाज़ खान का नाम भी सामने आया है। सोनू जालान ने पूछताछ  में अरबाज़ के शामिल होने की बात कबूली। बता दें कि सट्टेबाजी के मामले की जांच पिछले 6 साल से चल रही है. ठाणे पुलिस के अनुसार अब तक सट्टेबाजी में 500 से 600 करोड़ लगे होने की आशंका है। आईपीएल मैच में सट्टा लगाने के जुर्म में सोनू जालान को पुलिस ने 29 मई को गिरफ्तार कर उसके पास मिली डायरी में अरबाज़ खान समेत कई नामी-गिरामी हस्तियों के अलावा बिल्डर और कांट्रेक्टर के फ़ोन नंबर सामने आए  हैं. ने पूछताछ के लिए अरबाज़ खान को समन भेजा है। पुलिस ने शनिवार को अरबाज़ से पूछताछ की.  करेगी। सोनू से पूछताज के दौरान कबूला कि अरबाज़ ने आईपीएल मैचों के दौरान 2.8 करोड़ का सट्टा लगाया और पूरी रकम हार गए। 
 

अन्य खबरे