Breaking News

शरद पवार की पार्टी को मिला तुरहा चुनाव चिन्ह

23 Feb, 2024 526

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है, जिसमें तुरहा बजाते हुए एक व्यक्ति है। चुनाव आयोग ने पवार को गुरुवार रात पत्र भेजकर इसकी सूचना दी। आयोग ने कहा कि पवार गुट लोकसभा चुनाव में तुरहा बजाते हुए आदमी के चुनाव चिह्न का उपयोग कर सकेगा। आयोग ने यह निर्णय एनसीपी में विभाजन के बाद उठे विवाद के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को ध्यान में रखते हुए लिया है। आयोग विधानसभा में सदस्यों की संख्या के आधार पर पवार के भतीजे अजीत पवार के नेतृत्व वाले गुट को असली राकांपा करार दे चुका है। राकांपा ने चुनाव आयोग द्वारा प्राप्त चिह्न पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि यह उसके लिए गर्व की बात है। इसके पहले इस पार्टी को चुनाव चिह्न के रूप में वटवृक्ष मिला था, जिस पर विश्व हिंदू परिषद ने यह कहकर इस पर आपत्ति जताई थी कि यह उसके संगठन का पंजीकृत चिह्न है। बता दें कि शरद पवार जब एनसीपी का नेतृत्व कर रहे थे, तब पार्टी का चुनाव चिन्ह घड़ी थी जो अब अजित पवार गुट के पास है।

अन्य खबरे