Breaking News

सुशांत मामले में कुल आठ की गिरफ़्तारी, रिया की पेशी आज

06 Sep, 2020 689

संवाददाता/in24 न्यूज़.
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक और गिरफ्तारी की है। एनसीबी ने ड्रग्स के मामले में सुशांत सिंह राजपूत के स्टाफ दीपेश सावंत को गिरफ्तार किया है। इससे पहले शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। अब तक इस मामले में कुल आठ लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है. केस के तीसरे अभियुक्त कैजान इब्राहिम को एस्पालेड कोर्ट से जमानत मिल गई है। कैजान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने के फैसला सुनाया गया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई। खबरों के मुताबिक जब सुशांत सिंह राजपूत ने कथित आत्महत्या की थी तो उस वक्त वह चार लोगों के साथ घर पर रह रहा था। इसमें से कुक नीरज सिंह, दूसरा कुक केशव, जो सुशांत सिंह राजपूत के साथ पिछले डेढ़ सालों से जुड़ा था। तीसरा शख्स दीपेश सावंत था। चौथा नाम सिद्धार्थ पिठानी का है। बहरहाल आज रिया चक्रवर्ती की पेशी है जिसमें एनसीबी की टीम ड्रग्स से जुड़े सवालों के साथ रिया को घेरेगी.

अन्य खबरे