Breaking News

वायु सेना का ट्रक पहाड़ी से गिरा, तीन जवानों की मौत, 5 घायल

21 Aug, 2019 1394

संवाददाता/in24 न्यूज़. 
हमारे देश की रक्षा में लगे सैनिक बिना किसी परवाह के हमारी रक्षा करते हैं, मगर अब एक ऐसी खबर आई जिससे दुःख पसर गया है. गौरतलब है कि बाड़मेर में भारतीय वायु सेना की एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है. जानकारी के मुताबिक बुधावार को बाड़मेर के चौहटन पहाड़ी हिल टॉप सड़क से सेना की एक गाड़ी गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में तीन जवानों की मौत हो गई है जबकि 5 जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी में  कुल 8 जवान सवार थे. हादसे के बाद गाड़ी में फंसे जवानों को बाहर निकाला गया और गायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त हुई एयरफोर्स की गाड़ी असल में एक टाटा ट्रक था जो हिलटॉप पर चल रहे कार्य की निगरानी करने  गया था.  बताया जा रहा है कि ट्रक क्षतिग्रस्त सड़क से गुजर रहा था तभी अचानक पलटकर पहाड़ी से लड़क गया.  

अन्य खबरे