Breaking News

फ्लाइट में उर्फी के साथ छेड़खानी

22 Jul, 2023 2469

संवाददाता/in24न्यूज़    

उर्फी जावेद अपने अनोखे फैशन सेंस के कारण लगभग हर दिन सुर्खियों में आ जाती हैं. एक्ट्रेस ने अपने ड्रेसिंग स्टाइल से दुनियाभर के लोगों को हैरान किया है. हालांकि, इस बार उर्फी अपने लुक के कारण नहीं, बल्कि अपने साथ हुई बदसलूकी की वजह से खबरों में हैं। लड़कियों के संग छेड़छाड़ की खबरें अक्सर सामने आती है ना जाने लोग कब सुधरेंगे। हाल ही में उर्फी जावेद के साथ फ्लाइट पर छेड़खानी हुई है, जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी है। उर्फी जावेद ने बताया कि मुंबई से गोवा जाते वक्त फ्लाइट में शराब के नशे में धुत्त कुछ लड़कों ने उनके साथ बदतमीजी की है .. उर्फी जावेद की यह पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। उर्फी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन लड़कों से जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मुंबई से गोवा सफर करते हुए फ्लाइट में मुझे कल शोषण का शिकार होना पड़ा। वीडियो में मौजूद ये लड़के अजीबो-गरीब बातें कह रहे थे, छेड़खानी कर रहे थे और नाम ले रहे थे। जब मैंने उनसे इस बारे में बात की तो उनमें से एक ने कहा कि मेरे दोस्तों ने शराब पी हुई है। नशे में होना महिलाओं संग बदतमीजी करने का कोई रास्ता नहीं होता है। पब्लिक फिगर हूं, पब्लिक की प्रॉपर्टी नहीं .. बता दे आपको ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब उर्फी के साथ इस तरह की बदतमीजी हुई हो इससे पहले भी कई बार एक्ट्रेस किस्सा बयां कर चुकी है। बता दें कि उर्फी अपने ड्रेसिंग सेंस के अलावा बेबाक बयानों की वजह से भी खूब चर्चा में रहती हैं. अक्सर उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है, लेकिन उर्फी इसका सामना भी डटकर करती हैं. उन्होंने ट्रोलर्स को हमेशा ही मुंहतोड़ जवाब दिया है.

अन्य खबरे