Breaking News

स्पेन में आतंकी हमला ISIS ने ली जिम्मेदारी

18 Aug, 2017 1646

स्पेन के दूसरे सबसे बड़े शहर बार्सिलोना में हुए आतंकी हमले में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 100 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं. इस हमले की चपेट में 18 देशों के नागरिक आए, लेकिन कोई भारतीय हताहत नहीं हुआ. जर्मनी, रोमानिया, इटली, अल्जीरिया और चीन जैसे देश के लोग मारे गए हैं.

इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ISIS ने ली है. पुलिस ने पांच संदिग्ध आतकियों में भी मार गिराया है. हाल में यूरोप के कई देशों में वाहन को भीड़ में घुसा कर हमले की कई घटनाएं हुई हैं. इस तरह के हमले से स्पेन बचा हुआ था. निकटवर्ती फ्रांस, बेल्जियम और जर्मनी में इस तरह की घटनाएं हो चुकी है.

     हमले में भारतीय हताहत नहीं

     हमले के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि बार्सिलोना आतंकवादी हमले में किसी भी भारतीय के हताहत          होने की कोई खबर नहीं है. स्वराज ने कहा कि वह स्पेन स्थित भारतीय दूतावास के लगातार संपर्क में है.

अन्य खबरे