सड़क हादसे में युवक की मौत से मचा हड़कंप
संवाददाता/in24 न्यूज़.
यूपी से एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। मथुरा में कोटा छरौरा गांव में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। गुरुवार सुबह हुए इस हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कॉपियो चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने जब उसे बचाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। कई पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इसमें दो दारोग समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद में बड़ी मुश्किल से हालात पर नियंत्रण पाया जा सका। खबरों के मुताबिक कोट छरौरा गांव का रहने वाला गौरव सिंह गुरुवार सुबह अपनी मोटरसाइकिल से दूध लेने मथुरा की तरफ जा रहा था। गांव से बाहर निकलते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे सड़क पर गिरे गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। इसके बाद बंधक बनाकर उसकी लाठी डंडों से पिटाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कार्पियो चालक को बचाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जब जाम खुलवाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पथराव से कई पुलिसकर्मियों को चोटें लगीं, जिनमें दो दारोगा भी शामिल हैं। उपद्रवियों का पलड़ा भारी पड़ते देख पुलिस कंट्रोल रूप से मदद मांगी गई। इस पर आला अधिकारियों के साथ ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर रवाना हो गई। हालात को काबू में करने के बाद पुलिस ने बाइक सवार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के आला अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को भरोसा दिलाया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। आगे की जांच जारी है।