Breaking News

हनीमून से पहले ही पति-पत्नी ने आत्महत्या की

10 Sep, 2020 780

संवाददाता/in24 न्यूज़.
निकाह की मेहंदी सूखने से पहले ही हरियाणा के पानीपत में एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यह घटना राजनगर की है जहां एक शादी करने के तुरत बाद और हनीमून मनाने से पहले दंपत्ति ने आत्महत्या कर ली है. जानकारी के अनुसार यह दिल दहला देने वाली घटना बुधवार सुबह की है। दरअसल  पति-पत्नी ने पंखे पर दो अलग-अलग दुपट्‌टों से फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों के निकाह को एक महीने ही हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिए हैं। शुरुआती जांच में बेरोजगारी की बात सामने आ रही है। मामले की जांच शुरू कर दी है। उसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। खबरों के मुताबिक आवेद के भाई जावेद ने बताया कि उसका भाई अपने दोस्त से काम दिलवाने की बात उससे कह रहा था। इसलिए वह बुधवार सुबह करीब 9 बजे आवेद के पास आया था। एक दुकान काम लगवाने की बात आवेद से कही थी। वह उससे घर पर खाना खाकर आने की बोलकर गया था। आधे घंटे  बाद लौटकर आया तो पता लगा कि आवेद ने पत्नी संग मिलकर फंदा लगाकर जान दे दी है। जावेद ने बताया कि आवेद की शादी से घर में खुशी का माहौल था।जब लॉकडाउन खत्म हो जाएगा तो वह हनीमून पर जाएंगे, लेकिन इसी लॉकडाउन ने उनको मौत की नींद सुला दिया। उन्होंने बताया कि  बुधवार सुबह उसकी पत्नी चांदनी के साथ नाजमा ने खाना बनवाया था। सुबह करीब साढे़ं नौ  बजे पत्नी चांदनी उन्हें खाना खाने के लिए बुलाने कमरे में गई तो देखा आवेद और नाजमा का शव पंखे पर दुपट्‌टे से झूल रहे थे। यह देख उसकी चीख निकल गई. लॉकडाउन के बाद ही आवेद काम की तलाश में था। इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान रह रहा था। इसलिए पत्नी संग यह कदम उठा लिया। मूलरूप से अलीगढ़, यूपी के रहने वाला अनवर 40 साल पहले पानीपत में बस गया था। पिता अनवर ने बताया कि बड़ा बेटा जावेद जेपी मार्ट में कैशियर पद पर काम करता है। आवेद काम को लेकर काफी परेशान था। वह रोज सुबह काम की तलाश में घर से निकलता था। शाम को बैरंग की लौटता था। इस घटना से पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है.

अन्य खबरे