पति-पत्नी को किया अलग तो जीजा ने साले को उतारा मौत के घाट
संवाददाता/ in24 न्यूज़।
पति और पत्नी के बीच हुए मामूली का विवाद के बाद गुस्साई पत्नी अपने भाई के यहां चली गई यह बात पति को इतनी नागवार गुजरी कि उसने अपने साले की ही हत्या कर दी. वहीं इस मामले बोरीवली की एमएचबी पुलिस में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.एमएचबी पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर पोपट गुलाब येले की यदि माने तो आरोपी भरत मकवाना की किसी बात को लेकर उसकी पत्नी के साथ अनबन हो गई, विवाद इतना बढ़ा कि भरत मकवाना की पत्नी अपने भाई संदीप राजपूत के यहां रहने चली गई. लगभग डेढ़ साल के बाद पत्नी अपने पति के घर लौटी,लेकिन पति के मन में अपने साले संदीप राजपूत पर इस बात को लेकर गुस्सा था कि उसकी पत्नी और उसके बीच विवाद के बाद उसका साला संदीप राजपूत ही वह जिम्मेदार शख्स है जिसकी वजह से उसकी पत्नी उससे डेढ़ साल तक दूर रही.जिसके बाद आरोपी भरत मकवाना ने अपने साले संदीप राजपूत को अपने पास बुलाया और शराब पीने के बाद उसी शराब की खाली बोतल से संदीप राजपूत पर हमला कर दिया, जिसमें संदीप बुरी तरह से घायल हो गया। इससे पहले संदीप कुछ समझ पाता कि आरोपी जीजा भरत मकवाना ने अपने साले संदीप को चाकू मारकर कर उसकी बड़ी निर्ममता से हत्या कर दी. भरत ने एक के बाद एक संदीप पर कुल 6 वार किए.जिसमें संदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।मौके पर पहुंची एमएचबी पुलिस ने मृतक संदीप के शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। वहीं 30 वर्षीय आरोपी भरत मकवाना को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पालघर जिले के अंतर्गत आने वाले नालासोपारा इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है.