Breaking News

हरियाणा की पहलवान निशा दहिया और उनके भाई सूरज की गोली मारकर हत्या

11 Nov, 2021 781

संवाददाता/in24 न्यूज़.
हरियाणा की पहलवान निशा दहिया और उनके भाई सूरज की सुशील कुमार रेसलिंग एकेडमी में  अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी में निशा की मां धनपति घायल हो गई हैं और उन्हें रोहतक पीजीआई में ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक हत्यारों या हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। निशा और दोनों भाई बहन की हत्या के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने अकादमी में जमकर तोड़फोड़ भी की है। गुस्साए ग्रामीणों ने कुश्ती अकादमी में आग लगा दी। कुश्ती कोच पर हत्या का आरोप है। भारी पुलिस की मौजूदगी में गुस्साए ग्रामीणों ने कुश्ती अकादमी में आग लगाई है। अकादमी का नाम सुशील कुमार कुश्ती अकादमी है। गौरतलब है कि निशा दहिया स्थानीय स्तर की महिला पहलवान थीं और वह सोनीपत की रहने वाली थीं। इससे पहले नाम में गलतफहमी की वजह से रोहतक की रहने वाली नेशनल लेवल की निशा दहिया की हत्या की खबर चलने का खंडन खुद निशा ने वीडियो संदेश जारी कर कहा था कि वह राष्ट्रीय मुकाबलों के लिए गोंडा आई हुई हैं। पहलवान की मौत की खबर के बाद रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें पहलवान निशा दहिया कहती हैं कि मैं सीनियर नेशनल खेलने के लिए गोंडा (यूपी) में हूं। मैं ठीक हूं। मेरी मौत की खबर फर्जी है, मैं एकदम ठीक हूं। फिलहाल गोली मारने का आरोप कोच पवन पर लगाया जा रहा है। पवन की पत्नी भी अकादमी में ही कोच थी। पुलिस के अनुसार, पवन कोच अपनी पत्नी और बच्चों के साथ फरार है।  आगे की कार्रवाई शुरू है।

अन्य खबरे