Breaking News

पीड़िता ने लगाया ससुराल वालों पर गैंगरेप का आरोप

18 Feb, 2023 857

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। नोएडा (Noida) के छोलस गांव (Cholas village) में पीड़ित महिला का आरोप है कि ससुराल वालों के इशारे पर उसके देवर और गांव के तीन अन्य लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया है। इस संबंध में महिला की शिकायत पर दस लोगों के खिलाफ थाना जारचा में गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता मूल रूप से मवाना की निवासी है। लगभग दस  साल पूर्व थाना जारचा क्षेत्र के छोलस गांव निवासी अली अब्बास के साथ प्रेम विवाह हुआ था। पति पत्नी मवाना कस्बे में ही किराये पर रह रहे थे। थाने में दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि 5 सितंबर 2021 को उसका पति अली अब्बास उसे साथ लेकर अपने गांव आ गया और गांव में ही रहने लगा। आरोप है कि घर में शबनम को अकेला पाकर उसके देवर कोशन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बात की शिकायत जब उसने अपने ससुराल वालों से की तो उन्होंने उल्टे उस पर ही झूठे आरोप मढ़ दिए। पीड़िता का आरोप है कि ससुर शब्बू, सास नजमा, ननंद उमर फातिमा, जेठ मोहम्मद अब्बास की मौजूदगी में उसके देवर कोशन व गांव के अफसर अली, सीमी व गजनकर ने उसके साथ गैंग रेप किया। शबनम के मुताबिक वह 5 दिन अपनी ससुराल में रही। इस दौरान रोजाना उसके साथ आरोपियों ने डरा धमकाकर गैंग रेप किया। थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।

अन्य खबरे