Breaking News

अफरीदी ने फिर भारत के खिलाफउगला ज़हर

27 May, 2020 855

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आजकल पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को विवादित बयान देने की आदत सी लग गई है. अपने बयां से उन्होंने एकबार फिर भारत के खिलाफ ज़हर उगला है. मंगलवार को शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर भारत के खिलाफ आग उगली है। आफरीदी ने फिर कश्मीर राग अलापा है और भारतीय वायु सेना के जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को लेकर तंज कसा है। अफरीदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अफरीदी कहते हैं कि यदि कश्मीर में हिंदुओं पर भी जुल्म हो रहा होता, तो वह उसके खिलाफ भी आवाज उठाते। अफरीदी इस वीडियो में टीवी एंकर के सवाल पर बोलते हैं कि कश्मीर में अगर हिंदुओं पर भी जुल्म हो रहे होते, तो मैं उसके खिलाफ भी आवाज उठाता। बात मजहब की नहीं है, बात इंसानियत की है। पाकिस्तान की फौज ने भारत को हमेशा पॉजिटिव संकेत दिए हैं, हम हमेशा से दोनों मुल्कों के बीच रिश्ते सुधारना चाहते रहे हैं। मजहब को कभी राजनीति के बीच में नहीं लाना चाहिए। अफरीदी ने आगे कहा कि पाकिस्तान की फौज हमेशा पॉजिटिव रही है। इससे बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है कि जो भाई (अभिनंदन के बारे में) हमारे पास उड़ते हुए आए, हमने उन्हें चाय पिलाकर इज्जत के साथ वापस भेजा। हमने जिसे हवा में गिराया, हिंदुस्तान ने वहां उसे भी हीरो बना दिया। इससे ज्यादा हम लोग उनके लिए और क्या कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और युवराज ने जो भी उनके खिलाफ कहा, वह सब मजबूरी में कहा। अफरीदी ने इससे पहले कश्मीर और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दिया था जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर लताड़ लगाई गई। इतना ही नहीं, भारतीय क्रिकेट जगत ने भी उन्हें लताड़ लगाते हुए जवाब दिया।

अन्य खबरे