Breaking News

आत्महत्या से पहले इंस्टा पर लाइव आई थीं एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे

27 Mar, 2023 1140

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आत्महत्या करने से पहले भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (bhojpuri film industry) की अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उसे रोते हुए देखा गया है। ये वीडियो कल रात आकांक्षा के इंस्टा लाइव का है। बता दें कि आकांक्षा दुबे आत्महत्या करने से पहले बीती रात इंस्टाग्राम पर लाइव आई थीं। इस लाइव सेशन में उन्हें रोते हुए देखा गया था। आकांक्षा के कुछ फैंस ने इस लाइव वीडियो का स्क्रीनशॉट ले लिया था और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आकांक्षा दुबे वाराणसी में एक प्रोजेक्ट के शूट के लिए गई हुई थीं। लेकिन सुबह उन्हें जब उन्हें बुलाया गया तो वे अपने होटल के कमरे में पंखे से लटकी हुई पाई गईं। बता दें कि आकांक्षा दुबे की मौत से बोहजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फैली हुई है।

अन्य खबरे