Breaking News

रंजन गोगोई बने चीफ़ जस्टिस ऑफ़ इंडिया

03 Oct, 2018 1513
संवाददाता/in24 न्यूज़। न्यायमूर्ति रंजन गोगोई ने बुधवार को भारत के 46वें चीफ़ जस्टिस के तौर पर शपथ ली। वह न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की जगह देश के चीफ़ जस्टिस बने हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 63 वर्षीय न्यायमूर्ति गोगोई को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में एक संक्षिप्त समारोह में शपथ दिलाई। भारत के भारत के प्रधान न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति गोगोई का कार्यकाल 13 माह से थोड़ा अधिक होगा और वह 17 नवंबर 2019 को सेवानिवृत्त होंगे।

अन्य खबरे