हर्ष फायरिंग में लोक गायिका निशा उपाध्याय को लगी गोली
02 Jun, 2023
806
संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक रंगारंग कार्यक्रम के दौरान में भोजपुरी की प्रसिद्ध लोक गायिका (Folk singer) निशा उपाध्याय (Nisha Upadhyay) को हर्ष फायरिंग (harsh firing) में गोली लग गई। उस समय निशा गीत गए रही थीं। उन्हें उपचार के लिए तत्काल पहले निजी अस्पताल और फिर वहां से पटना के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना जनता बाजार की है जहां निशा प्रोग्राम कर रही थी। वह सारण जिले के गरखा प्रखंड अंतर्गत गौहर बसंत की रहने वाली है। फेमस भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय ने काफी कम समय में काफी शोहरत और नाम कमाया है उनके भोजपुरी गीतों के काफी लोग दीवाने हैं। बता दें कि शासन और प्रशासन के द्वारा लगातार हर्ष फायरिंग पर नियंत्रण लगाने की बात कही जा रही है लेकिन अबतक कोई कारगर कार्रवाई सामने नहीं आई है।