Breaking News

हाथरस का बलात्कार कांड की पीड़िता की मौत

29 Sep, 2020 825

संवाददाता/in24 न्यूज़.
निर्भया कांड के बाद जो फैसला आया और आरोपियों को फांसी मिली तब लगा था बलात्कार के मामले में दरिंदों की सोच में बदलाव आएगा, मगर ऐसा नहीं हुआ. आज भी लगातार बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं. ताज़ा मामला यूपी के हाथरस का है जहां निर्मम और जघन्य बलात्कार की पीड़िता की मौत हो चुकी है. हाथरस जिले के चंदपा इलाके के बुलगाड़ी में 14 सितंबर को बाल्मीकि समाज की एक 19 साल की लड़की के साथ दरिंदगी के बाद अब उसकी मौत से राज्य में सियासत एक बार फिर गरमा गई है। राज्य में सत्ताधारी योगी सरकार एक बार फिर महिला अपराध को लेकर विपक्ष के निशाने पर है। इस बीच अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट ने मामले में नया मोड़ ला दिया है। दरअसल विक्टिम की मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है। इस मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया है कि मृतका के साथ किसी भी प्रकार का यौन शोषण नहीं किया गया था। गला दबाने की वजह से उनके पीछे की रीढ़ की हड्डी टूटी थी। बता दें यह मेडिकल रिपोर्ट अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज की है, जहां पीड़िता का इलाज चला था। सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्‍हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां मंगलवार सुबह उन्‍होंने दम तोड़ दिया. हालांकि, अभी मृतका का पोस्टमार्टम दिल्ली में किया जा रहा है, जिसका भी इंतजार पुलिस कर रही है। पिछले 14 सितंबर को पहले चंदपा पुलिस थाने के एक गांव में 19 साल की एक दलित लड़की को संदीप (20) नाम के एक लड़के द्वारा जान से मारने की कोशिश की गई थी। इसके बाद उसी दिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में मजिस्ट्रेट को दिये गये बयान में विक्टिम ने बताया कि उसके साथ संदीप के अलावा तीन और युवकों रामू, लवकुश और रवि ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश में उसका गला दबाया जिससे उसकी जबान कट गयी थी। इसके बाद लड़की को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसको वेंटीलेटर पर रखा गया था। जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे सोमवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया जहां मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद एकबार फिर बलात्कार के आरोपी के खिलाफ फांसी की मांग उठने लगी है.

अन्य खबरे