Breaking News

भगवान के मुख पर भी कोरोना से बचने का लगा मास्क

11 Mar, 2020 1008

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना वायरस से जहां इंसान खौफ में है, वहीं इस खतरनाक वायरस से बचाने के लिए वाराणसी में भगवान के मुख पर भी मास्क लगा दिया गया है. एक समाजसेवी ने अपने साथियों के साथ वाराणसी के प्रहलाद घाट पर बने प्रह्लादेश्वर मंदिर में शिवलिंग को मास्क से ढक दिया है और मंदिर के बाहर भी पोस्टर लगाकर लोगों को सचेत किया गया है। इसमें लिखा है कि मंदिर में आने वाले भक्तों से अपील है कि वह मूर्तियों को न छुएं और फिलहाल दूर से ही पूजा करें।

अन्य खबरे