हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की हत्या
संवाददाता/in24 न्यूज़।
हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की उनके कार्यालय में ही गोरी मारकर हत्या कर दी गई। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं बताया जा रहा है कि भगवा कपड़े पहने दो हमलावर हाथ में मिठाई के डिब्बा लेकर कार्यालय में घुसे। बातचीत के बाद अचानक मिठाई के डिब्बा में छिपाकर लाए रिवॉल्वर और चाकू से हमला बोल दिया। वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। गोली की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। घटना में गंभीर रूप से जख्मी कमलेश तिवारी को आननफानन में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस हमलावारों की तलाश मे लगी है। बता दें, हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित बयान देने के मामले में गिरफ्तारी हुई थी। वह जमातन पर रिहा चल रहे थे। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अभी हालही में इपनर लगी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून(रासुका) को हटाई थी।सुराग की तलाश व मामले की छानबीन करने मौके पर फोरेंसिक टीम और एसएसपी पहुंचे हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक, प्रतीत हो रहा है कि आपसी रंजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया है। मामले की छानबीन में 10 टीमें लगाई गई हैं। मौके पर एक असलहा बरामद हुआ है, उसकी जांच की जा रही है। इलाके के आसपास लगे सभी सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। मामला नाका थानाक्षेत्र के खुर्शेदबाग कॉलोनी स्थित हिंदू समाज पार्टी मुख्यालय का है। यहां शुक्रवार को हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की दर्दनाक हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, दो भगवा कपड़े पहने बदमाश हाथ में मिठाई का डिब्बा लेकर नेता कमलेश तिवारी से मिलने कार्यालय पहुंचे। बातचीत कर साथ में चाय पी, उसके बाद मिठाई के डिब्बे में छिपाकर लाए रिवॉल्वर व चाकू निकाल लिया। चाकू से उनपर ताबड़तोड़ 15 से ज्यादा गले पर वार किए। इसके बाद गोली मारकर भाग निकले। लहूलुहान हालत में नेता कमलेश तिवारी को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।