Breaking News

यूपी में जंगलराज का तांडव : सिंधिया

24 Apr, 2019 1255
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

लोकसभा चुनाव प्रचार में कांग्रेस हो बीजेपी सब के सब अपने विरोधियों पर जमकर निशाना साध रहे हैं और जनता को अपने पक्ष में करने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव ज्योतरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में  योगी राज  में नफरत और असहिष्णुता का माहौल है। पूरे उत्तर प्रदेश में जंगलराज का तांडव मचा के रख दिया है. सिंधिया ने हरदोई लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्र वर्मा के समर्थन में एक जनसभा में कहा कि जब से योगी की सरकार आई है, तब से नफरत और असहिष्णुता का माहौल है। उन्होंने कहा, किसान पस्त है। नौजवान बेरोजगार है और महिलाएं असुरक्षित हैं।

अन्य खबरे