Breaking News

होली की खरीददारी बनी सात लोगों की मौत

29 Mar, 2021 1220

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बिहार में होली का माहौल तब फीका पड़ गया जब बिहार के नालंदा जिले में भयानक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। गौरतलब है कि यहां एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर होली की खरीदारी कर रहे लोगों को कुचल दिया जिसमें सात लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि इस दुर्घटना में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुर्घटना पर दुख जताया है और मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार, ये सड़क हादसा नालंदा के तेलहड़ा थाना क्षेत्र में आने वाले तेलहड़ा बाजार में हुआ। रविवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने 7 लोगों को कुचल दिया। दरअसल, होली का सामान खरीदने की वजह से बाजार में भीड़ भी थी। इस हादसे में मारे गए सभी लोग होली का सामान खरीदने बाजार आए थे। तभी एक अनियंत्रित ट्रक एक दुकान की तरफ से घुसता चला आया और सभी को रौंद दिया। इससे 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हिलसा डीएसपी ने 7 लोगों के मरने की पृष्टि की है। वहीं, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जमकर तांडव मचाया और कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसमें पुलिस की गाड़ियां भी शमिल हैं। बता दें कि घटना के बाद आसपास अफरातफरी मच गई और एक साथ 7 लोगों की मौत से इलाके में कोहराम मच गया। हालांकि, मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। अब पुलिस मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी। वहीं, दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक और थाने में खड़ी वाहनों में लगाई आग। इस दौरान स्थानीयों ने पुलिस के ऊपर पथराव किए, जिसमें कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। मौके पर भारी संख्या में फोर्स तैनात है। बता दें त्यौहार के दौरान हुई इस घटना के बाद होली के माहौल में उदासी छा गई है।  

अन्य खबरे