Breaking News

महिला से ढाई किलो चरस बरामद

06 Mar, 2023 800

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
नशे के सौदागरों के जारी खेल के बीच हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के भुंतर में पुलिस ने एक महिला के पास से चरस बरामद की है। महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी रखी है।  कुल्लू  के  एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना भुंतर के अंतर्गत स्थानीय पुलिस ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर स्टेट बैंक भुंतर के समीप कार पार्किंग में हिरनी जिला कुल्लू निवासी 45 वर्षीय महिला के कब्जे से दो किलो 508 ग्राम चरस बरामद की है। इस संदर्भ में पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके महिला को गिरफ्तार किया है।

अन्य खबरे