100 करोड़ जबरन वसूली केस, परमबीर सिंह का सहयोगी गिरफ्तार
17 Dec, 2021
743
संवाददाता/ in24 न्यूज़
100 करोड़ जबरन वसूली मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 11 ने विनय सिंह नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. विनय सिंह इस मामले में सहआरोपी बताया जाता है. इस मामले में विनय सिंह के साथ एक और आरोपी रियाज भाटी (riyaz bhati) का भी नाम शामिल है, जिसे अभी भी फरार बताया जा रहा है. विनय सिंह (vinay singh) ने गिरफ्तारी पूर्व जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था.
आपको बता दें कि पुलिस को इस बात की गुप्त सुचना मिली थी कि विनय सिंह कांदिवली के एक कॉफी शॉप में आया हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने कांदिवली में ही धर दबोचा। विनय सिंह पर गोरेगांव पुलिस स्टेशन में जबरन वसूली का मामला दर्ज है. इस मामले कारोबारी बिमल अग्रवाल की शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। दर्ज शिकायत के मुताबिक परमबीर सिंह, सचिन वाझे और दूसरे आरोपियों ने उसके बार में छापा न मारने के एवज में जबरन नौ लाख रुपए लिए और 2 लाख 92 हजार रुपए के दो मोबाइल फोन भी खरीदकर देने के लिए उन्हें मजबूर किया। इस मामले की छानबीन अपराध शाखा को सौंपी गई है जिसने कुछ दिनों पहले ही परमबीर सिंह, सचिन वाजे, सुमित सिंह और अल्पेश पटेल नाम के चार लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। जबकि रियाज भाटी और विनय सिंह के खिलाफ अभी जांच चल रही है। जिसमें भाटी अब भी फरार बताया जाता है।