Breaking News

22 वर्षीया लड़के ने रेल के पटरी पर की आत्महत्या

14 May, 2017 1731

ब्यूरो रिपोर्ट/ in24,न्यूज़, मुंबई 

मुंबई के कोपर खैराने इलाके में रहने वाला 22 साल के लड़के ने गुरुवार दोपहर को आत्महत्या कर ली। हार्बर लाइन के मानसरोवर और खंडेश्वर के बीच स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या की । इस घटना की जानकारी सबसे पहले वहां के लोगो को लगी, अधमरी हालत में नवयुवक को देखते ही वहां के रहवासियों ने मानसरोवर स्टेशन के स्टेशन मास्टर ऑफिस को इसकी जानकारी दी जिसके बाद स्टेशन मास्टर ने गवर्नमेंट रेलवे पुलिस को इसकी सुचना दी

गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) का कहना है कि जब शव को पनवेल म्युनिसिपल हॉस्पिटल ले जाया गया तब भर्ती से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया गया . जांच के दौरान पता चला की लड़के का नाम अक्षय पाटिल हैं उसके पास से मिले  आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, से ये जानकरी प्राप्त हुई। सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर  राजेश बबशेत्ती का कहना है कि मृतक का पंजीकरण के बाद ही शव को उसके परिवार को सौप दिया गया। .... फिलहाल पनवेल पुलिस ने सुसाइड का मामला दर्ज कर लिया है

अन्य खबरे