महिला की शिकायत पर पुलिस ने देवर के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
संवाददाता/in24 न्यूज़।
मुंबई के भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक महिला की शिकायत पर उसके देवर की प्रताड़ना से पति की आत्महत्या किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने देवर पर उसके पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। घटना अगस्त 2024 की है, लेकिन अब जाकर इस मामले में भोईवाड़ा पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अगस्त 2024 में उर्मिला शुक्ला के पति अशोक शुक्ला ने आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से यह मामला सामने आया है। अब उर्मिला के देवर रमेश शुक्ला ने उसके रावल चेंबर, परेल के घर पर एक पत्र लगाया था। जिसमें लिखा गया था कि उस घर पर उसका भी मालिकाना हक है। अब पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरू में खुली जगह पर मनपा के परमिशन से घर बना लिया था। जिसके बाद तीन घर और फ्लैट दूसरे इलाके में बड़े भाई अशोक को रमेश ने दे दिया। जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत हुई और दोनों ने एक दूसरे के घर पर कोई हक नहीं जतायेगा। इसके बाद भी रमेश लगातार परेशान करता था। इस पर 1991 में अदालत में अशोक ने केस फाइल किया। जिस पर फैसला अशोक के पक्ष में आया। इसके बाद भी अलग अलग पेपर भेज कर वह अशोक शुक्ला को परेशान कर रहा था। इसी से तंग आकर घर मे रखे जहरीली दवाई पीकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले 20 अगस्त को वे रात के वक्त पत्र लिख रहे थे और परेशान थे। उसी दिन रात के वक्त उन्होंने जहरीली दवाई खा ली। खांसी आने लगी तब बेटे ने पूछा और पता चला कि उन्होंने जहरीली दवा खा ली है। जिसके बाद उन्हें केईएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु 25 अगस्त को हो गई। जिसके बाद परिवार ने संबंधित मामले की शिकायत भोईवाड़ा पुलिस थाने में पुलिस इस पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है।