Breaking News

सांसद संजय जाधव ने दिया शिवसेना से इस्तीफ़ा

27 Aug, 2020 843

संवाददाता /in24न्यूज़.
अपने शिवसैनिकों के साथ न्याय न कर पाने की दलील देते हुए महाराष्ट्र के परभणी से शिवसेना सांसद संजय जाधव ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जाधव ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को एक पत्र भी लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि मैं अपने क्षेत्र के शिवसेना कार्यकर्ताओं के साथ न्याय नहीं कर पा रहा हूं, इसलिए मुझे पार्टी से सांसद रहने का कोई अधिकार नहीं है।  जाधव ने कहा कि परभणी के जिंतूर की कृषि उपज विपणन समिति में हुई प्रशासक की नियुक्ति को वह 8-10 महीने से फॉलो कर रहे हैं। अब एनसीपी के कार्यकर्ता को वहां नियुक्त कर दिया गया है। यह शिवसेना कार्यकर्ताओं का अपमान है। बता दें कि शिवसेना में शिवसैनिक को पार्टी का कैडर माना जाता है.

अन्य खबरे