Breaking News

ठाणे में अपहरण, दुष्कर्म और हत्या फिर छठी मंजिल से फेंका मासूम का शव

09 Apr, 2025 272
संवाददाता/in24 न्यूज़।

मुंबई से सटे ठाणे जिले में एक नाराधमी ने पहले तो 10 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर किया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और अपने इस कुकर्म को छिपाने के लिए गला रेतकर मासूम की बड़ी बेहरमी से हत्या कर दी.इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद शव को अपने घर की छठी मंजिल पर स्थित बाथरूम की खिड़की से फेंक दिया। बता दें कि ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके के सम्राट नगर की ये सनसनीखेज वारदात है.वहीं घटना के सामने आने के बाद इलाके के हड़कंप मच गया है.पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103, 238, 96, 64 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम यानी पॉक्सो के प्रावधानों के तहत केस दर्ज कर 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि घटना की सूचना सोमवार रात 12 बजे मिली थी.सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीड़िता के साथ हुई वीभत्सता का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पास की एक इमारत में रहने वाली पीड़िता को खिलौने देकर अपने घर ले गया.जिसके बाद उसके साथ बलात्कार किया और फिर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। इसके बाद वो बच्ची को अपने घर के बाथरूम में ले गया और खुली खिड़की से उसके शरीर को धक्का दे दिया। पुलिस ने इमारत के हर फ्लैट की जांच की और पाया कि आरोपी के घर के बाथरूम की खिड़की खुली हुई थी, जहां से उसने पीड़ित लड़की को बलात्कार और हत्या के बाद उसको धक्का दिया था.पीड़िता का शव इमारत के पास एक नाली में पड़ा हुआ था. दरअसल जब पीड़िता को नीचे फेंका गया था तभी कुछ महिलाओं ने तेज आवाज सुनी और पुलिस को सूचना दी.मुंब्रा पुलिस स्टेशन, दमकल विभाग, क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ और एक निजी एम्बुलेंस सहित आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं। संकरी संरचना के कारण चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान के बावजूद, दमकल विभाग के अधिकारियों ने बच्ची को बाहर निकाल लिया.उसे छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है लेकिन जिस तरीके से उसने मासूम को नोचा है उससे जानकार हर कोई हैरान है.लोग कह रहे हैं कि ये इंसान नहीं बल्कि इंसान की खाल में छिपा एक भेड़िया है.लोगों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है.

अन्य खबरे