Breaking News

फोन हैकिंग मामले में केंद्र सरकार ने एप्पल को नोटिस भेजा

02 Nov, 2023 1370

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
एप्पल फोन हैकिंग का मामला एकबार फिर सामने आने से हड़कंप मच गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी  (IT) मंत्रालय ने पत्रकारों और विपक्षी नेताओं के फोन हैकिंग से जुड़े थ्रेट नोटिफिकेशन मामले में एपल को नोटिस भेजा है। IT सचिव एस कृष्णन ने कहा कि इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-IN) मामले की जांच कर रही है। दरअसल विपक्षी नेताओं ने आरोप तब लगाया जब उनके iPhone में एक नोटिफिकेशन आया कि राज्य प्रायोजित अटैकर आपके फोन के साथ ऑनलाइन माध्यम से छेड़छाड़ कर सकते हैं। यह नोटिफिकेशन कांग्रेस नेता शशि थरूर, समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के फोन में आए थे। भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया टीम या सीईआरटी-इन कंप्यूटर सुरक्षा से संबंधित घटनाओं पर प्रतिक्रिया देने के लिए राष्ट्रीय नोडल एजेंसी है। यह पूछे जाने पर कि क्या एपल (Apple) को नोटिस भेजा गया है? उन्होंने उसकी पुष्टि की। बता दें कि फोन हैकिंग को लेकर नेताओं और कुछ पत्रकारों में नाराज़गी बनी हुई है।

अन्य खबरे