Breaking News

नासा के साथ सोइए और लाखों कमाइए

31 Dec, 2022 833

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अक्सर ज़्यादा सोनेवालों  उड़ाया जाता है, मगर अब नासा (NASA) ने फैसला कि जो ज्यादा सोयेगा उसे लाखों रुपए दिए जाएंगे। अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा में केवल वैज्ञानिक और रिसर्चर्स ही लाखों में कमा सकते हैं, ऐसा नहीं है। नासा अब 24 ऐसे लोगों की तलाश कर रही है, जो करीब दो महीने का वक्त बिस्तर पर बिताना चाहते हैं। ऐसा करने के बदले एजेंसी की ओर से 15 लाख रुपए से ज्यादा सैलरी दी जाएगी। जी हां, यह बिल्कुल सही है। जाहिर सी बात है कि कंपनी का मकसद इस तरह लोगों को बिस्तर में लिटाकर उनसे जुड़ा डाटा इकठ्ठा करना है और इन लोगों को खास तरह के तैयार किए गए माहौल में कृत्रिम गुरुत्वाकर्षण में समय बिताना होगा। एजेंसी समझना चाहती है कि ऐसी परिस्थिति में लंबा वक्त बिताने के बाद इनसानी शरीर पर क्या प्रभाव पड़ सकते हैं और इसके प्रत्यक्ष व दूरगामी परिणाम क्या हो सकते हैं। यूरोपियन स्पेस एजेंसी और नासा का जर्मन एयरोस्पेस सेंटर साथ-साथ मिलकर आर्टिफीशियल ग्रेविटी बेड रेस्ट स्टडी कर रहा है। बता  रिसर्च के मामले में नासा किसी भी तरह के चूक से बचती है।

अन्य खबरे