Breaking News

पृथ्वी से आज टकराएगा सौर तूफान, मोबाइल सिग्नल और सैटेलाइट टीवी में हो सकती है परेशानी

31 Mar, 2022 855

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज एक बड़ा संकट उत्पन्न होने वाला है। हाल ही में सूर्य पर एक विस्फोट के बाद अंतरिक्ष में सौर तूफान उठा। 14 मार्च से यह तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और आज हमारे ग्रह से टकराएगा। नासा के मुताबिक, 21,85,200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रहे सौर तूफान के पृथ्वी से टकराने की आशंका 80 फीसदी है। वैज्ञानिकों ने चेताया कि इसकी वजह से आज सुबह-शाम के वक्त रेडियो व जीपीएस सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इस बार पहले के तूफान की तुलना में खतरा तीन गुना ज्यादा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी का कहना है कि पिछले कई वर्षों में हमने सूरज में काफी कम हलचल देखी है। ऐसा अधिकतर सोलर मिनिमम के दौरान ही होता है, लेकिन अब हम सोलर मैक्सिमम की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। यह 2025 में अधिक तेज होगा। सौर तूफान के कारण धरती का बाहरी वायुमंडल गर्म होने का सीधा असर उपग्रहों पर पड़ेगा। इससे जीपीएस नैविगेशन, मोबाइल फोन सिग्नल और सैटलाइट टीवी में रुकावट पैदा हो सकती है। पावर लाइन में करंट तेज हो सकता है, जिससे ट्रांसफार्मर भी उड़ सकते हैं। आमतौर पर ऐसा कम ही होता है। ऐसे में यथासंभव सावधानी से ही राहत पाई जा सकती है।

अन्य खबरे